About Sushil Rana
जन्मतिथि: 22 मार्च 1976
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक
पद: पूर्व जिलााध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कुरुक्षेत्र।
अनुभव:18 वर्ष
संघ प्रवेश: वर्ष 2007
शिक्षित: प्राथमिक वर्ग / प्रथम वर्ग शिक्षित
निवास: कोठी नंबर 1508, सेक्टर-5 अर्बन एस्टेट, कुरुक्षेत्र-136118
दूरभाष: 1) 9416155004 (Whatsapp)
2) 9896200628
दायित्व
» 26 जुलाई 2024 से 17 मार्च 2025 तक भारतीय जनता पार्टी, जिला कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष के दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया।
» वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
» वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठन से जोड़ने के अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं को युवा मोर्चा से जोड़ते हुए जिले में संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
» वर्ष 2007 में प्रदेश अध्यक्ष श्री आत्म प्रकाश मनचंदा जी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए जनसभा को सफल बनाने में योगदान दिया।
» वर्ष 2009 में तत्कालीन जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव के रूप में संगठन के जनाधार को विस्तार देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक पकड़ को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। इसी क्रम में तत्कालीन अंबाला छावनी विधायक माननीय श्री अनिल विज जी को कुरुक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजराना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिली।
» वर्ष 2010 से सेक्टर-5 के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक के रूप में संगठनात्मक दायित्व का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा बूथ स्तर की गतिविधियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
» वर्ष 2012 में भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष श्री धुम्मन सिंह किरमच की टीम में जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इस दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए पार्टी द्वारा चलाए गए जनाधार वृद्धि अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
» ववर्ष 2016 से 2022 तक लगातार जिला महामंत्री के पद पर रहते हुए संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। इस दौरान लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया। जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहते हुए संगठन के विस्तार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का यह सिलसिला आज भी निरंतर जारी है।
» वर्ष 2019 में लाडवा विधानसभा प्रभारी के रूप में संगठनात्मक एवं चुनावी दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। इस दौरान संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
» वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने में निरंतर योगदान दिया।
» वर्ष 2023 में करनाल नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 12 के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक एवं चुनावी दायित्व का निर्वहन किया। इस दौरान वार्ड में पार्टी के चुनावी अभियान के संचालन एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। परिणामस्वरूप वार्ड संख्या 12 में पार्टी ने भारी मतों से विजय प्राप्त की।
» वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र, जयपुर (राजस्थान) में प्रवासी प्रभारी के पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गोपाल शर्मा जी विजयी हुए। उनके पक्ष में चुनावी अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
» वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र (हरियाणा) में लोकसभा कार्यालय सह-प्रमुख एवं थानेसर विधानसभा कार्यालय प्रमुख के पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही, थानेसर विधानसभा में बीएलए-1 के रूप में भी संगठनात्मक दायित्व निभाया।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन जिंदल जी विजयी हुए। चुनाव के दौरान संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
» वर्ष 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान प्रवासी प्रभारी के रूप में सिविल लाइंस, जयपुर में रहकर संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय करते हुए चुनावी प्रबंधन को मजबूत किया गया और गोपाल शर्मा ने जीत दर्ज की।
इस दौरान क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा बूथ स्तर के चुनावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।
» वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिला कुरुक्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर बूथ प्रबंधन एवं चुनावी अभियान का अच्छा प्रभाव देखने को मिला। विशेष रूप से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की। लाडवा में भाजपा प्रत्याशी को 70,177 वोट मिले और जीत का अंतर 16,054 वोट रहा। इसके साथ ही जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर भी भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिली तथा संगठन ने बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से कार्य किया। कुल मिलाकर, 2024 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र जिले में चुनावी प्रबंधन, बूथ स्तर की सक्रियता और मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।
» अंबाला में वार्ड नंबर 17 में चुनावी प्रबंधन एवं संगठनात्मक समन्वय के दौरान गुरप्रीत सिंह सना ने 5,113 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं मजबूत बूथ प्रबंधन का परिणाम रहा।
» जिला अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद कुरुक्षेत्र में पार्टी समर्थित चेयरमैन का निर्वाचन हुआ। इसके साथ ही इस्माईलाबाद में भी पार्टी का चेयरमैन निर्वाचित हुआ, जो संगठन की मजबूती और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, कुल 32 वार्डों में से 25 वार्डों में जीत दर्ज की गई, जो नगर स्तर पर संगठन के प्रभावी चुनाव प्रबंधन एवं बूथ स्तर की मजबूत टीम का परिणाम रहा।
» 31 मार्च 2025 को 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु प्रदेश सह संयोजक के पद पर रहकर प्रदेश में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया।
» वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक के दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संगठनात्मक समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।
अतिरिक्त दायित्व
» पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर - 13 पार्षद धर्मपत्नी नीलम राणा नगर परिषद (थानेसर)
» चुनाव कार्यालय प्रभारी थानेसर विधानसभा (वर्ष 2014)
» जिला महसम्पर्क अभियान प्रमुख (वर्ष 2016 में)
» ग्रीवेंस मेम्बर: Grievance (वर्ष 2016 से अभी तक)
» लाडवा विधानसभा प्रभारी (वर्ष 2019)
» जिला प्रशिक्षण प्रमुख (वर्ष 2021-2023)
» कोरोना काल में जिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रमुख
» कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड मेम्बर: KDB (वर्ष 2021-2023)
Social Activities
एक ईंट शहीद के नाम संस्था में पिछ्ले 4 वर्षों से उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत।
» पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण करना।
» धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेना।
» गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना।
» फल वितरण।




